{"_id":"5991dc394f1c1b1c028b4923","slug":"191502731321-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच लार में निकलेगा डोल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच लार में निकलेगा डोल जुलूस
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। डोल मेले को लेकर प्रशासन की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को लार में डोल जुलूस निकलेगा। डोल मेले की सुरक्षा की कमान करीब 200 पुलिस जवान करेंगे। इसमें आठ थानेदार और बीस एसआई शामिल हैं।
अंग्रेजों के हुकूमत से लार बाजार में डोल जुलूस निकलता है। इसकी शुरुआत स्व. राधारमण सिंह ने किया था। यह परंपरा आज भी बरकरार है। पिछले साल लार में डोल आयोजकों पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया था। इससे बाजार में तनाव बढ़ गया था। इसकी वजह से इस बार प्रशासन सतर्क है। लार बाजार तिराहे से चौक तक करीब दस सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। जुलूस का वीडियोग्रॉफी होगा। सुरक्षा घेरे के बीच पहली बार लार में डोल जुलूस निकलेगा। इसके लिए आठ थानेदार, 20 दरोगा, 150 सिपाही, आठ महिला सिपाही और एक प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं एसडीएम और सीओ मौजूद रहेंगे। पुलिस की माने लार नगर में 16 डोल आयोजकों की जुलूस निकलता है। मटकी फोड़ कार्यक्रम में देहात से आए लोग हिस्सा लेते हैं। इसमें घारी और कोइरी टोले का जुलूस अलग हटकर होता है। इस पार डोल आयोजक देशभक्ति रंग में दिखेंगे। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि डोल जुलूस के लिए पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम कर लिया गया है।