{"_id":"5c742026bdec224bf1020cd0","slug":"181551114278-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार दूर करेगी पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार दूर करेगी पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार ने बढ़ाया पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान
जिला पंचायत सभागार में हुआ भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ व पंचायत प्रतिनिधियों का जिला सम्मेलन सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने विकास कार्यों व समस्याओं को बताया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि पंचायत प्रकोष्ठ का मुख्य काम पंचायती व्यवस्था को बेहतर बनाने व पंचायत प्रतिनिधियों के बीच भाजपा की स्वीकार्यता को बढ़ाना है। पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या का समाधान कराना हमारा दायित्व है। आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार उनकी समस्या का समाधान करेगी। वर्ष 2014 और 2017 में सहयोग देकर भाजपा की सरकार बनवाई, अब आगे भी पीएम मोदी का सहयोग करें। पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक रामशंकर कुशवाहा ने कहा कि पंचायत प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता हर कार्य में भाजपा के कदम से कदम मिला कर खड़ी है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में जो सहयोग हमने किया था वही सहयोग मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने में करेंगे। अध्यक्षता जिला संयोजक रविप्रकाश सिंह कुशवाहा व संचालन कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया। सम्मेलन में अजय दुबे, प्रमोद शाही, राजन यादव, राजेश सिंह, माधव शरण पांडेय, प्रेम अग्रवाल, रामाशीष प्रसाद आदि मौजूद रहे।