{"_id":"5c5086d8bdec22736b5e9aec","slug":"181548781272-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"222222222","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
222222222
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर ब्रिगेड से बिना एनओसी लिए चलने वाले अस्पतालों पर संकट
फोटो समाचार
-------------
डीएम ने सीएमओ से रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के निर्देश दिए
हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर को संचालित करने पर दिया गया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने मातहतों पर पेंच कसा। बिना फायर ब्रिगेड से एनओसी लिए संचालित हो रहे प्राइवेट अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने को कहा। खराब प्रगति पर भाटपाररानी पीएचसी के चिकित्साधीक्षक को हिदायत दी।
सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में डीएम के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को हुई। प्राथमिकता के आधार पर तीन स्थानों पर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का संचालन शुरू करने पर जोर दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों की संख्या में बढ़ाने का निर्देश दिया। इस योजना में चयनित प्राइवेट अस्पताल संचालकों ने इलाज में खर्च का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के एक कर्मचारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल भुगतान कराने को कहा। लक्ष्य बढ़ाने के लिए मोतियाबिंद का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत कराने का निर्णय लिया गया। डीएम ने कहा कि गोल्डेन कार्ड केंद्र सरकार की ओर से बनकर लाभार्थियों के घर भेजा जाएगा। पोषण पुनर्वास केंद्र पर कुपोषित बच्चे नहीं पहुुंच रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह को डीएम ने लापरवाह बताते हुए सुधारने की हिदायद दी और क्षेत्र में भ्रमण करने को कहा। भाटपाररानी के चिकित्साधीक्षक सरकारी योजनाओं को पूरा करने में काफी पीछे रहे। सीएमओ ने इसे पूरा करने को कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. डीवी शाही, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. संजय चंद्र, डॉ. बीबी सिंह आदि मौजूद रहे।