फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   यात्रियों के भीड़ के आगे कम पड़ गई बसें, परेशान रहे लोग

यात्रियों के भीड़ के आगे कम पड़ गई बसें, परेशान रहे लोग

Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों के भीड़ के आगे कम पड़ गई बसें, परेशान रहे लोग
उमड़े यात्री, कम पड़ गईं रोडवेज की बसें
विज्ञापन


कसया, पडरौना, बलिया, बेल्थरा सहित अन्य लोकल रूटों पर रहा बसों की कमी
एक से दो घंटे बैठ कर किया बसों का इंतजार, अधिकारियों के दावे हुए फेल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। छठ पर्व पर बाहर से घर आने वाले यात्रियों की बढ़ी भीड़ से रोडवेज की बसें कम पड़ गई। इस कारण एक से दो घंटे तक बसों का इंतजार करने को यात्री मजबूर रहे। दोपहर में तो कसया, पडरौना जाने के लिए निर्धारित स्थल पर एक भी बसें नहीं थी। अव्यवस्था से बाहर से घर पर्व मनाने जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 66 और अनुबंधित 100 बसों का संचालन हो रहा है। छठ पर्व पर अधिक आय होने की व्यापक संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए 15 दिन पहले ही तैयारी कर ली थी। लंबी दूरी के मार्ग देवरिया-नई दिल्ली, देवरिया-कानपुर एवं देवरिया-लखनऊ रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किए जाने की व्यवस्था बनाई गई, लेकिन लोकल रूटों पर फोकस नहीं किया गया। इसके चलते सोमवार को कसया, पडरौना, बलिया, बेल्थरा, दोहरीघाट, रुद्रपुर, बरहज आदि जगहों पर जाने के लिए सबसे ज्यादा लोग परेशान हुए। परिसर में एक बस आती तो इंतजार कर रहे यात्री उधर ही दौड़ पड़ते। पूरे दिन रोडवेज परिसर में यह दृश्य देखने को मिला। यात्री बार-बार वरिष्ठ केंद्र प्रभारी और सूचना कक्ष पर जाकर बसों के आने के बारे में पूछताछ कर रहे थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरवी विश्वकर्मा ने बताया कि छठ पर्व पर अधिकांश चालकों के छुट्टी पर चले जाने से यह दिक्क्त आई। अन्य डिपो से जो गाड़ियां आ रही है वह निर्धारित लोड फैक्टर पर आ रही हैं। लोकल रूटों पर यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए इनके फेरे बढ़वाने का निर्देश दिया गया है। कसया रूट पर दो बसें अलग से लगवाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed