{"_id":"5be1c59ebdec22694623db17","slug":"181541522846-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क देख पीडब्लूडी अधिकारियों पर विफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क देख पीडब्लूडी अधिकारियों पर विफरे डीएम
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी सड़क देखकर बिफरे डीएम
नोनापार में चौपाल लगा डीएम ने सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। ब्लॉक के नोनापार गांव में मंगलवार को डीएम अमित किशोर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की फरियाद सुनी। लोगों से शौचालय प्रयोग करने की अपील की। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का हाल जाना। ग्रामीणों ने डीएम से आवास योजना, शौचालय निर्माण एवं राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की। डीएम अमित किशोर ने मंगलवार को भटनी ब्लॉक के नोनापार गांव में चौपाल लगाई। वह किसानों व मजदूरों से रूबरू हुए। किसानों ने धान क्रय केंद्र और बीज वितरण केंद्र भटनी में खोलने की मांग की। जिस पर डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारी को अमल करने का आदेश दिया। आवास से वंचितों पात्रों को अगले दौर में चयनित कराने का आश्वासन दिया। राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर कोटेदार को कार्रवाई की चेतावनी दी। गांव को जोड़ने वाली टूटी सड़क को लेकर पीडब्लूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। जर्जर विद्युत तारों को बदलने व 20 सोलर लाइट देने का वादा किया। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत 13 अस्पतालों को जोड़ा गया है। इस योजना में पीड़ित को पांच लाख रुपये तक के इलाज की व्यवस्था निशुल्क दी जाती है। इस दौरान एसडीएम शशिभूषण, पीडी महेश नारायण पांडेय, माधवजी पांडेय, गिरधारी तिवारी आदि मौजूद रहे।