फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कृषि मंत्री के साथ योग करेंगे पांच हजार लोग

कृषि मंत्री के साथ योग करेंगे पांच हजार लोग

Tue, 19 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री के साथ योग करेंगे पांच हजार लोग
yog - फोटो : yog

विज्ञापन
देवरिया। चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में आयोजित होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम सुजीत कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योग दिवस के सफल संचालन के लिए सभी विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। उप कृषि निदेशक को नोडल व जिला समाज कल्याण अधिकारी को सहायक नोडल बनाया गया। करें योग-रहें निरोग सुक्ति के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 6.30 बजे से पुलिस लाइंस मैदान में योग शिविर आरंभ होगा। कार्यक्रम सुबह आठ बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टी, समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। हरिद्वार से आए आचार्य पुलिस लाइंस में मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराएंगे। इसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। चार हजार से अधिक आम लोगों को भी योग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंच के सामने पुरुष व महिलाओं के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।


इन अधिकारियों को मिली यह जिम्मेदारी
योग दिवस के सफल संचालन के लिए उप कृषि निदेशक नोडल व जिला समाज कल्याण अधिकारी सहायक नोडल बनाए गए हैं। एक्सईएन प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी को स्टेज-मैट व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। डीपीआरओ लाउडस्पीकर साउंड की व्यवस्था के साथ मंच के बगल में बड़ा बैनर लगवाएंगे। अन्य अधिकारियों को भी अपने-अपने विभाग के बैनर लगाने को कहा गया है। पानी की व्यवस्था जिला स्तर पर एक्सईएन जल निगम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका करेंगे। मुख्यालय से लगायत तहसीलों व ब्लॉकों में योग स्थलों पर सीएमओ की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
योग नहीं करेंगे पुलिसकर्मी
21 जून को पुलिस लाइंस में आयोजित विश्व योग दिवस में पुलिसकर्मी योग नहीं करेंगे। डीएम ने इन्हें योग से विरत रहते हुए योग स्थल की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है। लिहाजा जहां-जहां योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां पुलिसकर्मी सक्रियता से निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में किया पूर्वाभ्यास
देवरिया। जनपद स्तरीय अधिकारियों व प्रबुद्ध लोगों ने मंगलवार को पुलिस लाइंस परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास किया। यह कार्यक्रम बुधवार को भी आयोजित होगा। सीडीओ राजेश त्यागी ने बताया कि 21 जून का योग दिवस वृहद होगा। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील व ब्लॉकों पर भी कार्यक्रम होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधीनस्थों को अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश देते हुए सुबह 6.30 बजे की समय सीमा तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed