फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रोडवेज परिसर से उखड़ गया रैनबसेरा

रोडवेज परिसर से उखड़ गया रैनबसेरा

Wed, 27 Dec 2017 11:09 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर से उखड़ गया रैनबसेरा
रोडवेज परिसर से अस्थायी रैन बसेरा हटा ‌दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रोडवेज परिसर में तीन तीन पहले बनाया गया रैनबसेरा को हटा दिया गया है। इसे गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया गया है। सूर्य ढलते ही रोडवेज की बसों का पहिया थम जाता है। दूरदराज से आए लोग रातभर रोडवेज पर सुबह होने का इंतजार करते हैं। ताकि गंतव्य तक पहुंच सकें। ऐसे में ठंड की रात काटना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। सिर छिपाने के लिए रैनबसेरा ही सहारा था, वह भी हटा दिया गया। इतना ही नहीं, अलाव भी गिने-चुने स्थानों पर जल रहे हैं। जबकि डीएम ने अलाव की फोटोग्राफी कराने का आदेश दे रखा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज परिसर से रैन बसेरा हटाकर गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया गया है। मंगलवार की रात को डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने रैन भ्रमण किया था। रोडवेज परिसर में बना रैनबसेरा पूरी तरह खाली था। रैनबसेरा के आगे बसें खड़ी थीं। इससे रैनबसेरा दिख नहीं रहा था। डीएम के निर्देश पर इसे गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया गया है। शहर में तीन रैन बसेरा बनाए गए हैं। एक रेलवे स्टेशन पर हो तो दो गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे। अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सूर्यदेव ने दिए दर्शन, गलन में कमी नहीं
तीन दिनों से सूर्यदेव लुकाछिपी का खेल खेल रहते थे। बुधवार को 11 बजे करीब हल्की लालिमा दिखने पर ठंड से परेशान लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी। देखते ही देखते सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप तो खिली, लेकिन वह तपिश नहीं दिखी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिले। दिनभर गलन कायम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में छुट्टी से महिलाओं को राहत
स्कूलों में छुट्टी से महिलाएं खुश हैं। उन्हें सुबह उठकर बच्चों को तैयार नहीं करना पड़ रहा है। बच्चे भी खुश हैं, लेकिन गुरुवार से फिर स्कूल खुलने की चिंता महिलाओं को सताने लगी है। हालांकि एक से कक्षा आठ के बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब 10 से तीन बजे तक छोटे बच्चों की स्कूल लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed