फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband injured after being stabbed during a dispute with his wife

Deoria News: पत्नी से विवाद में चाकू लगने से पति घायल

Mon, 19 Oct 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Husband injured after being stabbed during a dispute with his wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड। लार थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार की दोपहर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान चाकू लगने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
लहूलुहान हालत में उसे भागलपुर पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव जाकर मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि मठिया गांव निवासी गुड्डू राजभर (31) का पत्नी से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है। गांव वालों के अनुसार दंपती के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है। इसी विवाद के चलते कुछ माह पहले गुड्डू की पत्नी ने उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। तब से दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों फिर किसी बात पर झगड़ने लगे। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट हो गई। लोगों का कहना है कि गुड्डू चीखकर गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े और खून से लथपथ हालत में उठाकर भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण हालत चिंताजनक हो गई थी, इसलिए उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लार थाने इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
पुलिस टीम गांव में गई थी। घायल को इलाज के लिए भेजा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed