फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   18 injured in rampge

सलेमपुर व लार थाना क्षेत्र में कई जगहों पर हुई मारपीट में 18 लोग घायल

Tue, 30 Mar 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
18 injured in rampge
सलेमपुर व लार थाना क्षेत्र में कई जगहों पर हुई मारपीट में 18 लोग घायल
विज्ञापन

सलेमपुर/लार। सलेमपुर व लार थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में होली के दिन मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में गोविंद मिश्रा (37) गांव में फाग गा रहे थे। पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चलने लगे। गोविंद मिश्रा का सिर फट गया। होली खेलने के दौरान बृजेश यादव (29) निवासी पिपरा चौराहा को लोगों ने पीट दिया। बरडीहा दलपत की इंदू देवी(40), धीरज यादव (21) को रंजिशन गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया। मारपीट में पटना की ममता (26) घायल हो गईं। असी तरह लार बाजार के हरेंद्र रावत (60) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह सलेमपुर नगर के सलाहाबाद निवासी श्यामानंद यादव, सुनीता, वीरेंद्र, उपेंद्र, बंशीपार के मुसाफिर, बेल्थरा गांव के श्रीराम यादव, सोनू यादव, श्रीराम यादव की पत्नी पूजा देवी, कस्बा सलेमपुर के राजेंद्र प्रसाद, कोतवाली क्षेत्र के धवरकन गांव निवासी अरविंद कुमार, रवि गोड़, नेहा, राम नयन, बुना देवी, पूजा देवी, अहिरौली लाला के सत्यम व समीर घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन

मारपीट में काट लिया एक शख्स का होठ
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव में होली के दिन हुई मारपीट के बाद मंगलवार दोपहर दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। एक शख्स का होठ काट लिया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली लाला गांव में होली के दौरान कुछ लोगों ने उमेश प्रसाद (32) के कपड़े फाड़ दिए। कहासुनी के बाद मनबढ़ों ने उमेश की पत्नी संगीता व बेटी रीहा की पिटाई कर दी। मंगलवार दोपहर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। किसी ने उमेश प्रसाद के होठ काट दिया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed