फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   91.

91.

Tue, 29 Jan 2019 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
91.
91.86 लाख से होगा शहर के तीन पोखरों का सुंदरीकरण
विज्ञापन

तालाब झील, पोखरा संरक्षण योजना के तहत मिली वित्तीय मंजूरी
टेंडर का काम पूरा होते ही शुरू होगा निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दुर्गंध व सिल्ट से पटे शहर के पोखरे जल्द ही सुकून के पनाहगार बनेंगे। शासन ने तालाब, झील/पोखरा संरक्षण योजना के तहत शहर के तीन पोखरों के सुंदरीकरण की मंजूरी दे दी है। नगरपालिका 91.86 लाख की लागत से शहर के परमार्थी पोखरा, बेरमहिया पोखरा व सोमनाथ मंदिर पोखरा का कायाकल्प कराएगी। इससे पोखरों का संरक्षण तो होगा ही आसपास के लोगों को दो पल बिताने के लिए अच्छी जगह मिल जाएगी।
नगरपालिका क्षेत्र में मौजूद सात पोखरे कभी पहचान के मोहताज नहीं रहे। सबकी पुराने समय से अलग-अलग मान्यता रही है। दो दशक पूर्व सोमनाथ मंदिर, गायत्री मंदिर व देवरही मंदिर परिसर स्थित पोखरों में लोग स्नान कर पूजन-अर्चन किया करते थे। यहां का जल इतना पवित्र था कि आस-पास के तमाम घरों का खाना इन्हीं पोखरों के पानी से बनता था। रखरखाव के अभाव में पोखरों की सूरत बिगड़ती गई। स्नान तो दूर लोग पैर धोने से भी परहेज करने लगे। सुअर के लोटने व गंदगी के चलते शहर के पोखरे जी का जंजाल बन गए। इनके कायाकल्प के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार आवाज उठाई। धनाभाव से जूझ रही नगरपालिका के पास छठ पर्व पर सफाई के अलावा कोई चारा नहीं था। पर्व बीतने के बाद पोखरों की बदहाली पहले जैसे बरकरार हो जाती।
विज्ञापन

शहर के सात पोखरों के सुंदरीकरण के लिए नगरपालिका ने बीते वर्ष शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसमें तालाब झील/पोखरा संरक्षण योजना के तहत परमार्थी पोखरा न्यू कॉलोनी, बेरमहिया पोखरा रामगुलाम टोला व सोमनाथ मंदिर परिसर स्थित पोखरे के कायाकल्प की मंजूरी मिली है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने से तीन माह के भीतर पोखरों के सुंदरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया जाएगा पोखरों को नया लुक
बदहाल पोखरों से पानी निकालकर सिल्ट सफाई की जाएगी। पानी की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सतह पर सफेद बालू भरे जाएंगे। पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बीच में बोरिंग किया जाएगा। पोखरे के चारों ओर रेलिंग बनाने के साथ सीढ़ियों का निर्माण होगा। हाईमास्ट लाइट लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। लोगों के टहलने के लिए पाथवे व बैठने के लिए प्रत्येक पोखरे पर पांच बेंच बनाए जाएंगे।

-----
हाईलाइटर
यहां खर्च होगी इतनी धनराशि
- 32.45 लाख परमार्थी पोखरा न्यू कालोनी।
- 29.72 लाख बेरमहिया बाबा पोखरा रामगुलाम टोला।
- 29.69 लाख सोमनाथ मंदिर पोखरा सोमनाथ नगर।

शहर के सात प्रमुख पोखरों के सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें तीन को मंजूरी मिली है। हनुमान मंदिर पोखरा, गायत्री मंदिर स्थित लच्छीराम पोखरा, उमानगर स्थित हाथीकुंड, देवरही पोखरा व लंगड़ी देवरिया पोखरा के सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इनका भी कायाकल्प किया जाएगा।- अलका सिंह, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed