{"_id":"5ae0b7874f1c1b9b098b675f","slug":"171524676487-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित ने की हाईकोर्ट में अपील, एसपी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित ने की हाईकोर्ट में अपील, एसपी तलब
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव में 2016 में एक किशोरी घर पर चाय बनाते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया। एसपी को तलब कर जल्द बरामदगी का निर्देश दिया।
क्षेत्र के एक गांव में 2016 में एक किशोरी अपने घर पर परिजनों के लिए चाय बना रही थी। बाद में परिजनों ने देखा कि वह गायब हो गई है। इसके बाद परिवार के लोग उसे खोजना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भी जब पता नहीं चला तो पिता ने रामपुर कारखाना थाने में बेटी के अपहरण की तहरीर दी। मगर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले का अल्पीकरण कर दिया। आज तक न लड़की मिली न ही उसकी जांच में पुलिस की कोई दिलचस्पी दिखाई। विवश होकर पीड़ित पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा कर न्याय की गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक को तलब कर मामले की जानकारी ली। कार्रवाई से असंतुष्ट कोर्ट ने नाराजगी जताई और किशोरी की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बुधवार को रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर विजय नारायण और हेतिमपुर चौकी पुलिस ने कई जगह छापामारी कर मामले की तह तक जाने का प्रयास शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस कुछ लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है।