{"_id":"59fa00964f1c1bf2538ba13e","slug":"171509556374-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने लिया नामांकन स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने लिया नामांकन स्थल का जायजा
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में पर्चा दाखिला के स्थल तहसील का दौरा करते डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। डीएम सुजीत कुमार व एसपी राकेश शंकर ने नामांकन स्थल का जायजा लिया। तहसील के मुख्य गेट को बंद करने, रेलवे स्टेशन परिसर में नामांकन में आने वाले वाहनों के पार्किंग के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में विद्युत पोल पर लगे पोस्टर को देख डीएम भड़क गए। नगर प्रशासन को लगे पोस्टर व बैनर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
नगर निकाय के चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। सलेमपुर, मझौलीराज, भटनी व लार नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए पर्चा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को लेकर दावेदार अपने पक्षधरों का नाम जोड़ने में लगे रहे। दोपहर करीब 12 बजे डीएम सुजीत कुमार व एसपी राकेश शंकर तहसील परिसर पहुंचे। वहां बनाए गए नामांकन स्थल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी तहसील परिसर, ब्लॉक व रेलवे स्टेशन से सरकारी पोस्टर नहीं हटाए गए थे। नगर प्रशासन को फटकार लगाते हुए सरकारी व अन्य पोस्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिए।
चाक-चौबंद दिखी सुरक्षा व्यवस्था
सलेमपुर। नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन चाक चौबंद दिखा। बस स्टेशन, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन गेट, अस्पताल गेट, ब्लॉक गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। एसडीएम कोर्ट के उत्तर तरफ बैरिकेडिंग कर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है। तहसील गेट को बंद कर दिया गया है। गेट बंद रहने से कोई वाहन अंदर नहीं जा सकेगा।