फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नदारत मिली सफाई ठेकेदार को लगाई फटकार

नदारत मिली सफाई ठेकेदार को लगाई फटकार

Thu, 31 Aug 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नदारत मिली सफाई ठेकेदार को लगाई फटकार
देवरिया। बेपटरी हुई जिला अस्पताल की व्यवस्था को देख सीएमएस ने नाराजगी जताई। ओपीडी में भ्रमण कर डॉक्टरों की उपस्थित देखा। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और जाम पड़े शौचालय को देख ठेकेदार को फटकार लगाई। डॉक्टरों के साथ मीटिंग कर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था नदारत है। इसकी वजह से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुुुरुवार को ओपीडी में सैकड़ों रोगियों की भीड़ थी। इस दौरान पहुंचे नवागत सीएमएस मरीजों से मिलकर इलाज से संबंधित जानकारी लिए। रोगियों ने समस्या बताया और अस्पताल में सफाई नहीं होने की शिकायत की। अस्पताल के प्राइवेट वार्ड के सामने बनी पानी की टंकी पर घास जमी है और नीचे गंदगी फैली है। रोगियों के साथ रहने वाले तीमारदार को पीने के लिए पानी और स्नान करने का यह स्थान है। वहीं चिल्ड्रेन और पुरुष वार्ड में दुर्गंध भी उठ रहा है। अधिकांश शौचालय सफाई के अभाव में शोपीस बने हुए हैं। एक घंटे निरीक्षण के बाद सीएमएस कार्यालय पहुंचे और ओपीडी समाप्त होने के बाद सभी डॉक्टरों को बुलाकर मीटिंग की। साफ-सफाई की कमी पर डॉक्टरों ने भी हामी भरी। इसके बाद ठेकेदार को बुलाकर हिदायत देते हुए बेहतर तरीके से सफाई करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर उक्त फर्म के खिलाफ पत्र लिखने की बात कही। डॉक्टरों से ओपीडी में सुबह आठ से दो तक बैठने की बात कही। इस दरम्यान गायब रहने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। ठेकेदार को हिदायत दिया गया है। डॉक्टरों को समय से ओपीडी करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed