{"_id":"59a5ac224f1c1bfe268b460e","slug":"171504029730-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा बेनकाब हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा बेनकाब हो जाएगा
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। बसपा की बैठक मंगलवार को नगर के कैंप कार्यालय पर रमेश चंद्र एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। संगठन की मजबूती तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने के लिए कहा गया।
बसपा के लोकसभा प्रभारी डॉ. अरविंद सहाय ने कहा कि देश-प्रदेश की जनता को सुनहरे सपनों का सब्जबाग दिखाकर मत बटोरने वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में उसका चेहरा बेनकाब हो जाएगा। क्योंकि जनता उनके कारनामे से वाकिफ हो चुकी है। केंद्र सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में जनता को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। जुमले के अलावा अब तक कोई विकास का काम नहीं हुआ है। इस दौरान रूदल त्यागी, अनिरूद्ध कुशवाहा, अभय सिंह, राजकुमार गौतम, डॉ. प्रद्युम्न कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।