फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा सता नहीं, विचारों की करती है राजनीति

भाजपा सता नहीं, विचारों की करती है राजनीति

Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सता नहीं, विचारों की करती है राजनीति
देवरिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी सत्ता की नहीं, बल्कि विचारों की राजनीति करती है। भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर विविध आयाम तय किए हैं। ऐसे में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बुधवार को वह पार्टी कार्यालय गरुणपार में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित होने वाले खेलकूद और कला संगम की सफलता की रणनीति बनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा किसी भी देश का भविष्य होता है। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री धनुषधारी मणि ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे जिले में अभियान की सफलता में लग जाएं। खेलकूद कार्यक्रम के संयोजक विंधेश पांडेय ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आठ अगस्त को कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। अजय दुबे और जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि खेलकूद कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। इस दौरान अंबिकेश पांडेय, करमवीर सिंह सोलंकी, सूरज पटेल, ज्ञानदीप पांडेय, अमन सिंह, रवि चतुर्वेदी और नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed