{"_id":"597777604f1c1b34398b45b8","slug":"171501001568-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का समायोजन अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का समायोजन अंतिम चरण में
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर पड़ी आपत्तियों का निस्तारण बीईओ की ओर से कर दिया गया। रिपोर्ट बीएसए को दी गई है। इससे लग रहा है कि एक से दो दिन में समायोजन का कार्य हो जाएगा।
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों पर समायोजित करने का आदेश दिया है। इस आदेश के क्रम में पिछले सप्ताह बेसिक शिक्षा विभाग ने सरप्लस शिक्षकों की काउंसिलिंग कराया। सभी से तीन विद्यालयों का विकल्प मांगा गया। शासनादेश के मुताबिक महिला, विधवा और विकलांग को उनकी च्वाइस पहले दी जाएगी। जिले में 2424 शिक्षक सरप्लस हो रहे हैं।
समायोजन में अनियमितता की शिकायत को बीएसए कार्यालय की ओर से ब्लॉकवार अलग कराकर बीईओ को निस्तारण के लिए लगाया गया। मंगलवार को इनका निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद अब एक से दो दिन में समायोजन का कार्य पूरा हो जाएगा। बीएसए उपेंद्र कुमार का कहना है कि समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। शिकायतों का निस्तारण करा लिया गया है। जल्द ही समायोजन कर दिया जाएगा।