{"_id":"595682f84f1c1b52318b46bb","slug":"171498841848-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी को लेकर दो फाक में दिखे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी को लेकर दो फाक में दिखे व्यापारी
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। जीएसटी को लेकर व्यापारी दो गुटों में दिखे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बंदी के अपील के बाद भी रुद्रपुर, पकड़ी बाजार, पचलड़ी, मदनपुर और रामलक्षन में दुकानदारों ने दुकानें खोले रखा। भारत बंदी का असर नहीं दिखा। उधर पूर्वांचल बैंक के कर्मचारियों के हड़ताल के कारण बैंक बंद रहा। लोगों को बैंक से निराश होकर लौटना पड़ा।
जीएसटी के विरोध को लेकर व्यापार मंडल ने बंदी का ऐलान किया था। शुक्रवार की सुबह कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। सुबह नौ बजे नगर की अधिकांश दुकानें खुल गईं। पकड़ी बाजार में भी दुकानें खुलने से बाजारों में रौनक दिखी। मुख्य बाजार, आदर्श चौराहा, खजुहा चौराहा, बस स्टेशन, इमामबाड़ा आदि जगहों पर बंदी का असर नहीं रहा। दुकानदारों ने जीएसटी के विरोध में दुकानों के बंदी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। नगर में व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों की भी दुकानें खुली रही। ऐसे में जीएसटी को लेकर भारत बंदी का असर रुद्रपुर में नहीं दिखा। हालांकि कुछ दुकानदारों ने दुकान बंद रख कर विरोध जताया।