फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील कटान बिन्दु का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील कटान बिन्दु का किया निरीक्षण

Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील कटान बिन्दु का किया निरीक्षण
बंधे के समीप पहुंची गोर्रा नदी
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
डीएम ने दिया बंधों पर मिट्टी भरने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। घाघरा के बाद अब गोर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांववालों की बेचैनी बढ़ गई है। शनिवार को डीएम और एसपी ने संवेदनशील तटबंध नरायणपुर के पास निरीक्षण किया। इसे रोकने के लिए बाढ़ और सिंचाई विभाग को जरूरी निर्देश दिया गया। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच बाढ़ से निपटने की कवायद तटवर्ती गांववालों पर भारी पड़ेगा। तटबंधों के मरम्मत के लिए बाढ़ विभाग ने शासन से 700 करोड़ की मांग की थी। इसके सापेक्ष मात्र 10 लाख रुपये मिला। कटान स्थल पर बंबोक्रेक निर्माण का कार्य चल रहा था। विभागीय अफसरों ने बताया कि तीन स्तरीय बंबोक्रेक बनाया जा चुका है। तटबंध को और चौड़ा करने के लिए मिट्टी भरा जा रहा है। डीएम ने मनरेगा में प्रस्तावित कर तटबंधों पर मिट्टी का कार्य तेजी से कराने को कहा। बाढ़ विभाग को ओर से बनाई गई। चौकियों पर उनकी उपस्थिति जरूरी बताया। बाढ़ विभाग के जेई और एई को बाढ़ की तैयारियों का अनुश्रवण करने और सक्रिय रहने को कहा। रुद्रपुर एसडीएम और तहसीलदार को बाढ़ चौकियों का प्रभावी रैंडम निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ दयाराम सिंह गौर, तहसीलदार सतीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed