फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   स्पेशल ट्रेन का इंजन खराब, यात्री परेशान

स्पेशल ट्रेन का इंजन खराब, यात्री परेशान

Thu, 03 May 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन का इंजन खराब, यात्री परेशान
train - फोटो : file photo
देवरिया। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के इंजन में खराबी के कारण देवरिया स्टेशन पर खड़ी रही। यात्री ट्रेन के जाने के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते रहे। कसया ढाले के पास दो घंटे तक ट्रेन के खड़ा होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पैसेंजर ट्रेन के इंजन से ट्रेन को स्टेशन पर लाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात में लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक हॉलीडे स्पेशल ट्रेन जाती है। निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से स्पेशल ट्रेन देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर सुबह पहुंची। यहां रूकने के बाद ट्रेन जाने लगी। अभी वह 129 ए ढाले के समीप ही पहुंची थी कि इंजन मेें खराबी आ गई। इससे ट्रेन दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। कसया ढाले पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसी बीच सिवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पहुंची। पैसेंजर ट्रेन के इंजन से समर स्पेशल ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ा किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय मयफोर्स ढाले पर पहुंचकर जाम समाप्त कराए। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और आलाधिकारियों को दी। जानकारी होने पर रेलवे के दुर्घटना स्पेशल ट्रेन को लेकर अधिकारी स्टेशन पहुंचे। इंजन की चेकिंग की गई था तो पहिए जाम मिले। 10.55 पर गोरखपुर से आए इंजन से ट्रेन को बैतालपुर ले जाया गया। इसके बाद इंजन को आगे कर ट्रेन वापस आई। 11.25 पर ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई। पांच घंटे तक यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्टेशन से आगे ट्रेन का इंजन खराब हो गया। इससे ट्रेन को पांच घंटे खड़ा करना पड़ा। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को 11.25 पर मुंबई के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed