फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मजदूर दिवस पर निकलीं रैलियां, मांगा हक

मजदूर दिवस पर निकलीं रैलियां, मांगा हक

Tue, 01 May 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर निकलीं रैलियां, मांगा हक
मजदूर दिवस पर भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मजदूर दिवस पर जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और रैली निकाली गईं। राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि एक मई को शिकागो में मजदूरों पर गोलियां चलवाकर जान लेने वाली सरकार को कर्मचारी संगठनों के आगे घुटने टेकने पड़े थे। उन्हीं की याद मेें हर साल एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले मंगलवार को कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मई दिवस का कार्यक्रम उनके जन्म शताब्दी वर्ष के 100 वर्षगांठ पर समर्पित किया गया। इसके पहले सभी कर्मचारी संगठन अपने-अपने कार्यालयों से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सभा में कर्मचारी महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष रामनिवास पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों की एकता की देन है जब-जब वे आंदोलन करते हैं सरकार को उनकी मांगे पूरी करनी पड़ती हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय और मंत्री अमरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि देश को राशन समस्या, विदेश नीति, कानून व्यवस्था आदि विषयों पर बहुगुणा घंटों बोल सकते थे। संग्रह अमीन संघ के सुशील राय ने कहा कि केंद्र राज्य ट्रेड यूनियन, शिक्षक, निगम कर्मचारी, अधिकारी समन्वय मंच कर्मचारी हितों के लिए एक मिसाल बन गया है। आने वाली तमाम समस्याओं का निराकरण इस मंच के जरिए होगा। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री महेंद्र जायसवाल, कर्मचारी नेता अशोक पांडेय, सतीश शुक्ल, सूबेदार यादव, छोटेलाल, सतीश चंद्र चौहान, जयप्रकाश पांडेय, दिनेश मणि आदि मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट संघ भवन पर कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति की बैठक हुई। समिति के संयोजक अवधेश सिंह ने कहा कि कर्मचारी व शिक्षकों को जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं वह संघर्ष के दम पर मिली है। अध्यक्ष अयोध्या पटेल ने कहा कि आज पूरा विश्व मजदूर दिवस मना रहा है। संगठन किसी भी कीमत पर श्रमिकों, कर्मचारियों और शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय अध्यक्ष उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी नवीन पेंशन योजना की समाप्ति और पुरानी पेंशन की बहाली होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस दौरान विजय भारत सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, अभिषेक पांडेय, संजय यादव, हरिकेश पटेल आदि मौजूद रहे। उधर, सपा कार्यालय पर समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ऋषिकेेश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। काम के घंटे तय करने, अधिकारों में इजाफा, सेवा की सुरक्षा की मांग की गई। इस दौरान छेदीलाल यादव, सुरेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, मोहन, गोपी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed