फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आज पडेंगे वोट, 271603 वोटर करेंगे फैसला

आज पडेंगे वोट, 271603 वोटर करेंगे फैसला

Sat, 25 Nov 2017 11:20 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आज पडेंगे वोट, 271603 वोटर करेंगे फैसला
राजकीय इंटर कॉलेज से मतदान केन्द्र के लिए चुनाव समाग्री लेकर रवाना होते चुनावकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिले की दो नगर पालिका परिषद और नौ टाउन एरिया में रविवार को वोट पड़ेंगे। 271603 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशियों ने शनिवार को वोटरों के घरों पर दस्तक दी। अंतिम समय तक एक-एक वोट सहेजने का प्रयास होता रहा। इसके लिए हर हथकंडे अपनाए गए। जिले में कुल 114 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 400 मतदान स्थल हैं। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी कर ली है। शासन से आए प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में देवरिया और गौरा-बरहज दो नगर पालिका परिषद है। नौ टाउन एरिया भाटपाररानी, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार, भटनी, लार, सलेमपुर, मझौलीराज, रुद्रपुर और बरियारपुर है। बरियारपुर को पहली बार टाउन एरिया का दर्जा मिला हैं। लिहाजा यहां के लोग पहली बार शहरी सरकार के लिए मतदान करेंगे। ओबीसी महिला पहली नगर अध्यक्ष होंगी। मतदान के लिए 30 निर्वाचन अधिकारी और 62 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 13 जोनल और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। नगर पालिका परिषद और टाउन एरिया के अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 271603 मतदाता करेंगे। देवरिया नगर पालिका परिषद में 112238, गौरा-बरहज में 26531, रुद्रपुर नगर पंचायत में 24804, गौरीबाजार नगर पंचायत में 7399, रामपुर कारखाना नगर पंचायत में 7939, भाटपाररानी नगर पंचायत में 11497, सलेमपुर नगर पंचायत में 17995, भटनी नगर पंचायत में 11886, मझौलीराज नगर पंचायत में 15776, लार नगर पंचायत में 23533 और नवसृजित बरियारपुर नगर पंचायत में 12005 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed