{"_id":"597634f44f1c1bb4058b470c","slug":"161500919028-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं को पीटा
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली कनेक्शन लेने गए भाजपा नेताओं और बिजली कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। नाराज बिजली कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं की पिटाई कर दी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
सरैया गांव के रोहित मद्घेशिया का कहना है कि वह गांव के ही कुछ लोगों का बिजली का कनेक्शन लेने के लिए एक्सईएन कार्यालय गए थे। बिजली कर्मचारियों ने कनेक्शन के लिए दो हजार रुपये की मांग की और आधे घंटे के बाद आने की बात कहा। आधे घंटे बाद पहुंचे तो एसडीओ ने बुलाया और कहा कि कम से कम एक हजार रुपये लगेेगा। इसके बाद रोहित ने भाजपा नेताओं को फोनकर बुलाया। भाजपा नेताओं को देखते ही बिजली कर्मचारी उग्र हो गए। कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं की पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों से भी बिजली कर्मचारियों ने बदसलूकी की। इस मामले में रोहित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बिजली कर्मचारियों ने मारपीट कर उनके गले की चेन छीन ली है। एसडीओ सचिन सिन्हा ने जिला पंचायत सदस्य राजन यादव, उग्रसेन राव और दीपक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की तहरीर दी है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।