{"_id":"5963b2054f1c1bca408b485b","slug":"161499705861-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडकें पर भरा पानी, मोहल्लों की नालियां जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडकें पर भरा पानी, मोहल्लों की नालियां जाम
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। लगातार चार दिनों से हो रही बरसात ने नगर पालिका प्रशासन की पोल खोल दी है। मोहल्लों की सड़कों पर चारों तरफ पानी भर गया है। नालियां जाम होने से नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। गड्ढायुक्त सड़कों पर भरा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
बरसात के पहले शहर के नाला व नालियों की सफाई, गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत का नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया गया दावा कोरा कागज साबित हुआ है। देवरिया खास के भगवान चौराहा से दाहिने तरफ प्राइमरी स्कूल व इंदिरा नगर भुजौली कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से टूट चुकी हैं। सड़कों पर नाबदान का पानी भर गया है। राहगीरों व मोहल्लेवासियों का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। यही हाल भुजौली कॉलोनी से सेंटर चौराहे को जोड़ने वाली सड़क का है। यह सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। लंगड़ी देवरिया से भुजौली कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क पर कई विद्यालय हैं। शहर के रामगुलाम टोला, सीसी रोड, इंदिरा नगर, रामनाथ देवरिया, उमानगर सहित अन्य मोहल्लों का भी यही हाल है।