फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बंद रहीं दुकानें, व्यापारियों ने निकाला जुलूस

बंद रहीं दुकानें, व्यापारियों ने निकाला जुलूस

Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बंद रहीं दुकानें, व्यापारियों ने निकाला जुलूस
देवरिया। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के विरोध में शुक्रवार को दुकानें बंद रहीं। लोग चाय-पानी को तरस गए। दोपहर बाद इक्का-दुक्का दुकानें खुल गईं। बंदी के कारण शहर की रौनक गायब थी। मालवीय रोड पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा था। व्यापारियों ने जुलूस निकाला। जीएसटी के विरोध में नारे गूंजे। जिले के अन्य इलाकों में बंदी का मिलाजुला असर होने की खबर है। व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जबरन जीएसटी थोप रही है। इससे व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

चूंकि अधिकांश व्यापारी भाजपा से जुड़े हैं, इसलिए बंदी को लेकर आम लोगों में यह जानने की उत्सुकता थी कि दुकानें व्यापारी बंद करेंगे या नहीं। दोपहर तक बंदी सफल रही। यहां तक ठेले और पटरी पर चाय-पानी की दुकान लगाने वालों ने भी दुकानें नहीं खोली। सिविल लाइंस और जिला अस्पताल के आसपास एक-दो मेडिकल स्टोर खुले थे, लेकिन छोटा शटर ही उठाया गया, बड़ा शटर डाउन था। मालवीय रोड, राघवनगर, मोतीलाल रोड, बजाजी गली, मोहन रोड आदि इलाकों में दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा था। बघौचघाट, खुखुंदू, रामपुर कारखाना, बैतालपुर, गौरीबाजार, करौंदी आदि इलाकों में भी बंदी का असर दिखा। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर भ्रमण कर दुकानें बंद कराया। जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्त ने कहा कि जीएसटी के मौजूदा स्वरूप को हरगिज स्वीकार नहीं किया जाएगा। योगेश सिंह ने कहा कि जीएसटी के कारोबार चौपट हो जाएगा। धनोज और मंटू जायसवाल ने कहा कि बंद की सफलता यह संदेश देती है कि व्यापारियों की एकता कोई तोड़ नहीं सकता। इस दौरान बासुदेव वर्मा, गंगासागर साहू, जवाहर बरनवाल, व्यास यादव, विष्णु अग्रवाल, रमेश त्रिपाठी, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित
बंदी से देवरिया में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री योगेश सिंह ने बताया कि बंदी के कारण गल्ला-किराना में एक करोड़, मोटर पार्ट्स में 70 से 80 लाख, कपड़ा कारोबार में एक करोड़, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, मकान निर्माण, हार्डवेयर, कंप्यूटर आदि के कारोबार में तीन करोड़ से ज्यादा का कारोबार नहीं हुआ। बिहार सीमा से सटे होने के नाते देवरिया पूर्वांचल का चौथा बड़ा मार्केट है। वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ के बाद देवरिया चौथे स्थान पर कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी का किया समर्थन
रेडिमेड एंड होजरी एसोसिएशन ने जीएसटी का समर्थन किया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता धनोज जायसवाल और संचालन राजकुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी से रेडिमेड एवं होजरी के कारोबारियों का कोई नुकसान नहीं होगा। इस दौरान सुनील गुप्ता, विवेक कमानी, संतोष, सतीश बरनवाल, कन्हैया श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed