{"_id":"594563454f1c1b6a128b45b7","slug":"161497719621-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा शबे कद्र आज, अल्लाह से मांगें दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा शबे कद्र आज, अल्लाह से मांगें दुआएं
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो गया है। मस्जिदों में एतकाफ के लिए अल्लाह के मेहमान बैठ गए हैं। शबे कद्र में गुनाहों से माफी और तरक्की के लिए दुआएं मांगने पर जोर दिया है।
शनिवार को रमजान का 21 वां रोजा था। मौसम का रुख सख्त होने से रोजेदार हलकान रहे। दोपहर बाद मौसम का रुख नरम हुआ। खजूर के साथ रोजा खोला। जहन्नुम से निजात के लिए इबादत में मशगूल है। छात्र हो या नौकरीपेशा रात को नफिल अदा कर रहे हैं। शहर के अली नगर मस्जिद में हाफिज हामिद रजा ने तरावीह मुकम्मल कराई। देवरिया। शहीद सैयद अब्दुल गनी शाह बाबा के दरगाह परिसर में सदर राशिद खान ने रोजा इफ्तार कराया। यहां पर रोजेदारों के साथ हिंदू भाइयों ने शिरकत की। मौलाना गुलाम रसूल ने मगरिब की नमाज अदा कराई। इस दौरान जियाउद्दीन शेख, जलालुद्दीन खान, अख्तर वारसी, अरमान अशरफ, अमजद वारसी, हीरा मास्टर, गुफरान अंसारी, अज्जू वारसी आदि रहे।