फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1608 quintal paddy seed reached

Deoria News: राजकीय बीज भंडारों पर 1680 क्विंटल धान का बीज पहुंचा

Sun, 19 May 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
1608 quintal paddy seed reached
पॉस मशीन से हो रहा किसानों के बीच धान का वितरण
विज्ञापन

अनुदानित दर पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा धान का बीज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय बीज भंडारों पर खरीफ में बुआई करने को धान के बीज पहुंच गए हैं। गोदामों से इसका वितरण भी शुरू हो गया है। किसानों को धान से लेकर ढैंचा बीज पर 50 फीसदी अनुदान मिल रहा है।
बीज भंडारों पर चार किस्मों के धान बीज उपलब्ध हैं। इसके अलावा किसानों को ढैंचा का बीज भी अनुदान पर मिल रहा है। जिले में खरीफ अभियान के तहत कृषि विभाग ने अनुदानित धान के बीज का वितरण शुरू कर दिया। जिले के सभी ब्लाक में बीज का वितरण किया जा रहा है। इस बार खरीफ अभियान शुरू होने के पहले जिले में बीज की खेप पहुंचने से किसानों में खुशी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 1680 क्विंटल धान का बीज वितरण के लिए पहुंचा है। इसका वितरण किसानों के बीच किया जा रहा है। इसमें एमटीयू 7029 सोना मसूरी प्रभेद का धान बीज 250 क्विंटल, एमयूआर 917 का धान बीज 170 क्विंटल तथा बीपीटी 5204 का 700 क्विंटल बीज शामिल है। इसी तरह संभा सब वन का 100 क्विंटल बीज पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में धान के बीज का वितरण शुरू हो गया है। 1680 क्विंटल अनुदानित बीज का आवंटन मिला है। किसानों के बीच पॉस मशीन से इसका वितरण किया जा रहा है।


मौसम की तरफ टकटकी लगा धान की बेहन डालने की तैयारी में किसान
जून माह को नजदीक आता देख किसान धान की बेहन डालने के लिए गोदाम से बीज की उठान कर रहे हैं। किसान मौसम को लेकर भी परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। कई किसान तो धान की बेहन डालने के लिए खेतों की सिंचाई कर जुताई कर चुके हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए वह एक बार फिर खेत की सिंचाई का मन बना रहे हैं। साथ ही आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं कि बरसात हो जाए तो गर्मी से निजात मिल जाएगी और धान की बेहन डालने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की फसल के लिए समशीतोष्ण जलवायु की आवश्यकता होती हैं। इसके पौधों को जीवनकाल में औसतन 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 37 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है। धान की खेती के लिए मटियार एवं दोमट भूमि उपयुक्त मानी जाती है। प्रदेश में धान की खेती असिंचित व सिंचित दशाओं में सीधी बुआई रोपाई द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed