{"_id":"656f74fcc825e7139f07e4f4","slug":"16-teams-of-the-district-will-show-their-strength-in-namo-kabaddi-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-14369-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नमो कबड़्डी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी जिले की 16 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नमो कबड़्डी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी जिले की 16 टीमें
Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह से आठ दिसंबर तक जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें जनपद स्तर की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किया जाएगा।
मंगलवार को स्टेडियम में प्रतियोगिता के बारे में भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि किसान मोर्चा ने जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया है, ताकि ग्रामीण अंचल के युवाओं को भी इसका हिस्सा बनाया जा सके। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच देवरिया और भाटपाररानी के बीच होगा, जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी करेंगे।
फाइनल आठ दिसंबर को होगा जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी रहेंगे। इसके अलावा अन्य मैचों में जनपद के सभी जनप्रतिनिधि सांसद,विधायक, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख रहेंगे।