{"_id":"5d0a80da8ebc3e07be2d96e7","slug":"156096942019-deoria-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फीडिंग नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन फीडिंग नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन फीडिंग नहीं करने वालों स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
अब भी यू-डायस प्रपत्र की फीडिंग करने में लापरवाही कर रहे हैं जिले के विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। यू-डायस प्लस सांख्यिकी प्रपत्र की ऑनलाइन फीडिंग करने में जिले के माध्यमिक स्कूल अब भी लापरवाही कर रहे हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अधिकांश स्कूलों के इस कार्य को पूरा नहीं किया है। डीआईओएस ने 22 जून तक ऐसा नहीं करने पर माध्यमिक स्कूलों का वेतन बाधित करने एवं वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार की ओर से नवीन ऑनलाइन साफ्टवेयर यू-डायस की ऑनलाइन फीडिंग के लिए जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए थे। 12 जून तक समस्त विद्यालयों का ऑनलाइन सांख्यिकी प्रपत्रों को फीड कराने के निर्देश के बावजूद इस कार्य की प्रगति बेहद धीमी है। इस पर नाराजगी जताते हुए बुधवार को डीआईओएस शिवचंद राम ने इस कार्य में देरी करने करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 22 जून तक हर हाल में फीडिंग कार्य पूरा कर लें। लेटलतीफी करने वाले संबंधित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों का वेतन अवरुद्ध करते हुए वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई होगी।