फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर में सो रही मां-बेटी पर प्राणघातक हमला

घर में सो रही मां-बेटी पर प्राणघातक हमला

Tue, 04 Jun 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रही मां-बेटी पर प्राणघातक हमला
hamla - फोटो : demo
देवरिया। घर के आंगन में सो रही मां-बेटी पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में मां-बेटी को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना सदर कोतवाली के सोनूघाट गांव में सोमवार की आधी रात हुई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोनूघाट गांव निवासी दयाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार की रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। वह घर से कुछ दूर पर स्थित घोठे पर सोने गए। पत्नी मतिया देवी (48) और बेटी मीरा देवी (22) एक साथ आंगन में सो रही थीं। भतीजा बबलू नीचे एक कमरे में सोया था। बेटा रविकांत और अन्य लोग छत पर सोए थे। आधी रात को बदमाशों ने घर में घुसकर मतिया और मीरा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर भतीजा बबलू उठा और दोनों को घायल देखकर घोठे पर पहुंचा और बाइक से लेकर आया। दोनों खून से लथपथ थीं। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। दयाशंकर ने गांव में किसी से दुश्मनी होने से इन्कार किया। दयाशंकर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed