{"_id":"5ced35c9bdec220709710905","slug":"15590497215-deoria-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पिता को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पिता को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पिता को मार डाला
संपत्ति के विवाद में बड़े बेटे ने दिया घटना को अंजाम
खामपार थानाक्षेत्र के परोहा गांव का मामला, केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी (देवरिया)। पैतृक संपत्ति के विवाद में बड़े बेटे ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना खामपार थानाक्षेत्र के परोहा गांव का है। पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
ग्राम परोहा निवासी दयाशंकर गुप्ता के तीन बेटे कृष्णा गुप्ता, अजय गुप्ता और ओमप्रकाश हैं। तीनों अलग-अलग रहते हैं। पिता दयाशंकर छोटे पुत्रों के साथ रहते थे। बड़ा बेटा कृष्णा बार-बार पिता से अपने हिस्से की जमीन की मांग करता था, मगर उसकी हरकतों से आजिज पिता पैतृक संपत्ति सिर्फ अन्य दोनों भाइयों को ही देने को कहते थे। सोमवार की शाम इसे लेकर पिता-पुत्र में विवाद भी हुआ। मंगलवार की सुबह जब दयाशंकर खेत की ओर गए थे, वहीं कृष्णा ने पत्नी पूनम और बेटे विशाल के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई की। लात-घूसों से पिटाई से दयाशंकर खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे छोटे बेटे अजय और ओमप्रकाश ने उन्हें भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा गुप्ता, पूनम गुप्ता और विशाल गुप्ता के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।