फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सर्जिकल वार्ड में युवक ने कइयों को दांत से काटा

सर्जिकल वार्ड में युवक ने कइयों को दांत से काटा

Mon, 27 May 2019 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
सर्जिकल वार्ड में युवक ने कइयों को दांत से काटा
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज के हंगामे व दांत काटने से जख्मी एक तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला अस्पताल के पुरुष सर्जिकल वार्ड में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां भर्ती एक मरीज लोगों को को दौड़ा-दौड़ाकर दांत से काटने लगा। मरीजों को बेड से नीचे गिरा दिया। उसे रोकने की कोशिश कर रहे दो कर्मचारियों की भी अंगुली काटकर जख्मी कर दिया। करीब 45 मिनट तक वार्ड में अफरातफरी का माहौल रहा। किसी तरह चंगुल में आए मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आमिर हुसैन (18) मानसिक रोग से पीड़ित था। रविवार की रात को घरवाले उसे अस्पताल लाए। इमरजेंसी में इलाज के बाद पुरुष सर्जिकल वार्ड में उसे भर्ती कर दिया गया। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे वह वार्ड में मौजूद तीमारदारों को दांत से काटने लगा। यह देख भगदड़ मच गई। आसपास के बेड पर भर्ती मरीजों को नीचे गिरा दिया। बीचबचाव करने गए सफाई सुपरवाइजर अंकित सिंह, हेल्प डेस्क ऑपरेटर संतोष, लार निवासी घायल विवेकानंद त्रिपाठी को देखने आए इनके रिश्तेदार सत्यप्रकाश दुबे समेत छह लोगों को दांत से काटकर जख्मी कर दिया। स्टाफ नर्सों ने खुद को कमरे का फाटक बंद कर सुरक्षित किया। किसी तरह लोगों ने उसे पकड़कर रस्सी में जकड़ा और इमरजेंसी वार्ड में बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आमिर की इस हरकत से वार्ड में भर्ती मरीज सहम गए थे। घायलों का इलाज इमरजेंसी में उपचार किया गया। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि युवक मानसिक बीमारी से पीड़ित था। अचानक से वह उग्र होकर उत्पात मचाने लगा। दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed