{"_id":"5ce81dcabdec2207402eb987","slug":"155871590120-deoria-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान : मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान : मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई नमाज
विज्ञापन
मालवीय रोड स्थित ईदगाह में लोगो ने जुमे की नमाज अदा की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को रोजेदारों ने पूरी अकीदत के साथ जिले के विभिन्न मस्जिदों में अदा की। रोजेदारों ने देश की तरक्की, खुशहाली एवं सलामती की दुआ के साथ ही केंद्र में नई सरकार के गठन का इस्तकबाल किया। रेलवे स्टेशन रोड के जामा मस्जिद और मालवीय रोड के अंजुमन इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल में जुमे की नमाज के लिए सर्वाधिक लोग आए।
शहर एवं आसपास स्थित सभी मस्जिदों में वहां के मौलाना ने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा कराई। रेलवे स्टेशन रोड के जामा मस्जिद में अपरान्ह 1.30 बजे मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी, हजरत बेलाल मस्जिद लकड़ीहट्टा में 12.45 बजे हाफिज मो. अफजल, बसियवां मोहल्ला मस्जिद में एक बजे हाजी अहमद रजा, मस्जिद सालार बख्श बजाजी रोड में 1.15 बजे इसरार अहमद, ईदगाह अंजुमन इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल में 1.30 बजे कारी जहीद अहमद, अहमदनगर मस्जिद में 12.45 बजे मौलाना अब्दुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि माह-ए-रमजान में विपरीत मौसम के बावजूद लोगों के इबादत में कोई कमी नहीं आ रही है। घरों और मस्जिदों में कुरान की तिलावत का क्रम लगातार जारी है। सुबह सहरी के लिए मस्जिदों से रोजेदारों को जगाने के लिए सदाएं दी जा रही हैं। इफ्तार के वक्त मस्जिदों से रोजा खोलने का डंका बज रहा है। घरों में महिलाएं इबादत के साथ किचन व बाजार से खरीदारी की जिम्मेदारी भी उठा रही हैं। रेलवे स्टेशन रोड में सेवई, खजूर, टोपी, दीनी किताबों की दुकानों की दुकानें सजी हुई हैं। दोपहर व शाम के वक्त शहर के शापिंग काम्पलेक्सों में मुस्लिम महिलाओं एवं बच्चों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी को जुट रही है। मौके की नजाकत को देखते हुए ब्रांडेड कंपनियों व इन कांपलेक्स में ईद को नजदीक देखते हुए खरीदारी पर विभिन्न ऑफर भी दिए जा रहे हैं।