फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जमकर उड़े अबीर-गुलाल, भाजपाइयों ने मनाई खुशी

जमकर उड़े अबीर-गुलाल, भाजपाइयों ने मनाई खुशी

Fri, 24 May 2019 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
जमकर उड़े अबीर-गुलाल, भाजपाइयों ने मनाई खुशी
उड़े अबीर-गुलाल, भाजपाइयों ने मनाई खुशी
विज्ञापन


फोटो-
---
- रामपुर कारखाना में कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। ढोल-नगाड़ों पर थिरकते समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और अबीर-गुलाल उड़ाए।
गरुलपार स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ.अंर्तयामी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से तीनों सीटें जिताई है। यह ऐतिहासिक विजय है। इस मौके पर अनिरुद्ध मिश्र, रवींद्र प्रताप मल्ल, अजय कुमार दुबे, कृष्णनाथ राय, जितेंद्र पांडेय, अजय शाही, रामअशीष मौर्य, अरुण सिंह, अजय उपाध्याय, प्रेम अग्रवाल, सीपी सिंह, रामाज्ञा चौहान, उग्रसेन राव, धनुषधारी मणि, रामदास मिश्र, दुर्गेश पांडेय, रमेश वर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, विंधेश पांडेय, प्रमोद शाही, राधेश्याम शुक्ल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, रामपुर कारखाना में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में निकला जुलूस मन्नूलाल चौराहा, ठाकुर मंदिर वार्ड, मस्जिद, राजगद्दी, सोनार टोली, गुदरी बाजार होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। देवरिया-कसया मार्ग स्थित राघवापुर नहर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुशीनगर जाते हुए नवनिर्वाचित सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप शर्मा, देवता मद्धेशिया, रवींद्र पांडेय, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, कपिल मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, श्रीराम चौहान, दुर्गेश मद्धेशिया, रामकृपाल प्रसाद, विद्याभूषण चौहान, सोहन चौरसिया, नींबू लाल निषाद, महेश यादव, धर्मेंद्र राव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतीश राव, हरकेश सिंह, प्रदीप राव, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कौशल्या देवी, दुर्गावती प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी
भाटपाररानी। भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा की शानदार जीत पर विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को उन्होंने खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाइयां दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता शकील अहमद, धनंजय सिंह बघेल, सभाकुंवर ने कहा कि लोकतंत्र में जाति-धर्म और संप्रदाय का नारा नहीं चलने वाला है। राजकुमार शाही, मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, सुशील शाही, पारसनाथ कुशवाहा, रामाश्रय चौरसिया, अशोक गुप्ता, रामदरस गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, चंदन गुप्ता, रामविलास आर्य, नंदू ठाकुर, अश्वनी सिंह, अजय दुबे, बंटी शाही, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed