{"_id":"5ce686d7bdec2207186a64e5","slug":"155861172110-deoria-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमापति ने रचा इतिहास, भगवा हुई देवभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमापति ने रचा इतिहास, भगवा हुई देवभूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमापति ने रचा इतिहास, भगवा हुई देवभूमि
00000 मतों से बसपा के विनोद जायसवाल को हराया
जमानत भी नहीं बचा सके कांग्रेस सहित नौ प्रत्याशी
नतीजों पर झूमे समर्थक, जमकर मनाई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लोकसभा चुनावों में मोदी मैजिक का असर देवरिया के वोटरों पर सिर चढ़कर बोला। रमापति राम त्रिपाठी सदर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार कमल खिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के विनोद जायसवाल 00000 को मतों के अंतर से शिकस्त दी। कांग्रेस सहित अन्य नौ उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी।
मतदान के बाद से ही देवरिया सदर सीट पर काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई थी। शहरी क्षेत्रों में कम वोट पड़ने से अनुमान लगाया जा रहा था कि लड़ाई नजदीकी होगी। गुरुवार की सुबह जब ईवीएम से वोटों की गणना शुरू हुई तो सारे अनुमान ध्वस्त हो गए। पहले राउंड से ही रमापति राम ने बढ़त बनानी शुरू की, जो हर राउंड की गणना के साथ बढ़ता ही गया। दोपहर तक 25 फीसदी वोटों की गणना से ही जब अंतर 25 हजार से ऊपर का हुआ तो विरोधी खेमे में मायूसी छा गई। हार मानते हुए एजेंट धीरे-धीरे मतगणना स्थल से खिसकने लगे। उधर, भाजपाई खेमे में हर तरफ उल्लास नजर आया। पार्टी कार्यालयों पर जहां कार्यकर्ता जश्न में डूब गए तो वहीं प्रमुख नेताओं के आवासों पर भी जीत की खुशी छाने लगी थी। एक-दूसरे को गले लगाते हुए समर्थक जीत की बधाइयां दे रहे थे। अंतिम चक्र की गणना के घोषित परिणामों के तहत भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी को 0000 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के विनोद जायसवाल 0000 मतों तक ही सिमट गए। कांग्रेस के नियाज अहमद को 0000 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने परिणाम की घोषणा के बाद विजेता प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।