फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Wed, 22 May 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
v - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों में से किसके सिर पर ताज सजेगा इसका फैसला आज होगा। इसकी तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के परिसर में सुबह आठ बजे से देवरिया, सलेमपुर और बांसगांव संसदीय क्षेत्र में आने वाले जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना होगी। इसके लिए हर विधानसभा के लिए बने अलग-अलग पंडालों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। क्षेत्र में एक टेबल आरओ के लिए भी होगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना परिचय पत्र के किसी शख्स को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

तीन लोकसभा सीट में बंटे जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गणना यहीं होगी। सिर्फ देवरिया सीट का परिणाम ही यहां से घोषित किया जाएगा। रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्रों के परिणामों को संकलित कर समूचे बांसगांव सीट के नतीजे गोरखपुर से घोषित किए जाएंगे। इसी तरह सलेमपुर लोकसभा सीट के तीन विधानसभा क्षेत्र बांसडीह, बेल्थरा और सिकंदरपुर की गिनती बलिया में होने के कारण इस सीट के अंतिम परिणामों की घोषणा बलिया के सीडीओ करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में लगे 14 टेबलों पर एक गणना पर्यवेक्षक, सहायक, माइक्रो आब्जर्वर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों के एजेंट भी रहेंगे, लेकिन उन्हें लोहे की जालियों के बाहर खड़े होकर ही गणना कार्य की निगरानी करनी होगी। एक अतिरिक्त टेबल संबंधित क्षेत्र के आरओ के लिए होगा। यहां बैठकर वह पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


डाकमत के लिए लगेंगे अलग टेबल
सात विधानसभा क्षेत्रों में छह हजार डाक मतपत्र उन कर्मचारियों के हैं, जिनकी मतदान में ड्यूटी लगी थी। इसके अलावा सेना व फोर्स में नौकरी करने वालों को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट भेजा गया था। सुबह तक प्राप्त हुए सभी डाकमतों को गणना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ बजे के बाद आने लगेंगे रुझान
वोटों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। नौ बजे के बाद रुझान आने शुरू होंगे। प्रत्येक चक्र की गणना खत्म होने के बाद परिणाम की घोषणा आरओ के माध्यम से होगी।

ऐसे होगी मतों की गिनती
स्ट्रांग रूम का ताला खुलने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रत्येक टेबल के लिए एक ईवीएम उठाकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में लेकर गणना स्थल पहुंचेंगे। गणनाकर्मी एजेंट के सामने ईवीएम की सील तोड़ेंगे। कंट्रोल यूनिट के रिजल्ट का बटन दबाने के बाद ईवीएम में फीड मतपत्र के अनुसार प्रत्याशियों को मिले मत क्रमवार स्क्रीन पर दिखने लगेंगे। गणना कर्मचारी उसे कागज के प्रपत्र पर दर्ज कर आरओ को रिपोर्ट देंगे। सभी टेबल से मिले आंकड़ों को संकलित करते हुए आरओ उस राउंड के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

सब कुछ प्रतिबंधित
मतगणना स्थल पर प्रवेश से पहले कर्मचारियों व एजेंटों को गहन तलाशी से गुजरना होगा। पंडाल में मोबाइल, कैमरा तो दूर पेन, कॉपी, पर्स, पान, तंबाकू और बाइक की चाभी तक ले जाने की अनुमति नहीं है। कर्मचारी जेब में सिक्का भी नहीं रख सकेंगे। मीडिया कर्मियों को मीडिया सेंटर तक मोबाइल, कैमरा आदि लेकर जाने की छूट रहेगी।

छह बजे उपस्थित होंगे कर्मचारी
जिन कर्मचारियों की ड्यूटी गणना कार्य में लगी है। उन्हें सुबह छह बजे तक हर हाल में गणना स्थल पर उपस्थित होना होगा। हाजिरी लगाने के बाद उन्हें रेंडमाइजेशन के माध्यम से बताया जाएगा कि उनकी ड्यूटी विस क्षेत्र के किस टेबल पर लगाई गई है। बिना आरओ की अनुमति से वह दूसरे टेबल या गणना स्थल छोड़कर नहीं जा सकते।


सात बजे तक पहुंचेंगे एजेंट
प्रत्याशियों के एजेंटों को सुबह सात बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्ट्रांग रूम खुलते समय वह निगरानी रख सकेंगे। आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम कुछ मिनट पहले खुलेगा। अलग-अलग कमरों में रखे स्ट्रांग रूम से निकालने के बाद कर्मचारी ईवीएम को मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बल की निगरानी में निर्धारित रूट से संबंधित विस क्षेत्र के गणना स्थल पर पहुंचाएंगे। यह पहले से तय है कि किस टेबल पर किस बूथ नंबर का ईवीएम खोली जाएगी।

इतने राउंड में होगी गिनती
देवरिया सदर: 26
रुद्रपुर: 26
बरहज: 26
रामपुर कारखाना: 29
पथरदेवा: 28
भाटपाररानी: 28
सलेमपुर: 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed