{"_id":"5ce58082bdec22070352b925","slug":"155854456618-salempur-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो उपेंद्र प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। थाना क्षेत्र के खिरिया गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा। वही, हादसे में अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भटनी थाना क्षेत्र के चकउर तिवारी गांव का उपेंद्र प्रसाद (25) मंगलवार शाम रामपुर खोरीबारी चौराहे पर गया था। वहीं उसे गांव का ही प्रमोद मिल गया। किसी काम से दोनों बाइक से भटनी बाजार के लिए निकले। तभी खिरियां गांव के समीप उनकी बाइक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उपेंद्र की मौत हो गई। जबकि प्रमोद और दूसरे बाइक पर सवार अर्जुन कुशवाहा व एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उपेंद्र का शव घर पहुंचा तो बेटे को देख मां बुचिया देवी बेहोश हो गई। भाई सुरेंद्र और सत्येंद्र भी बार बार अचेत हो रहे थे। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उपेंद्र की कमाई पर निर्भर था पूरा परिवार
भटनी। हादसे में उपेंद्र की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उपेंद्र ही जेसीबी चलाकर अपने दोनों भाइयों और मां का भरण-पोषण करता था। चकउर तिवारी गांव निवासी प्रभु प्रसाद के तीन बेटों में उपेंद्र दूसरे नंबर का था। दस साल पूर्व पिता की मौत के बाद उपेंद्र ने घर की जिम्मेदारी अपने सिर ले लिया। वह अपना पासपोर्ट बनवा जल्द विदेश जाने की तैयारी में लगा था। बड़ा भाई सुरेंद्र गांव में ही मजदूरी करता है। छोटा भाई इंटर की पढ़ाई कर रहा है। मां बुचिया देवी ने बताया कि उपेंद्र बड़ा होनहार था। उसकी शादी के लिए परिजन बुधवार को बलुआ अफगान में लड़की देखने जाने वाले थे लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था।