फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गहनों से भरा खोए बैग को पाकर दुकानदार के खिल उठे चेहरे

गहनों से भरा खोए बैग को पाकर दुकानदार के खिल उठे चेहरे

Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
गहनों से भरा खोए बैग को पाकर दुकानदार के खिल उठे चेहरे
खोया बैग पाकर दुकानदार खुश
विज्ञापन


दुकानदार ने युवकों की ईमानदारी को सराहा
जांच के बाद कोतवाल ने लौटाया गहनों से भरा बैग
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। सड़क पर गिरा गहनों से भरा बैग बुधवार को उसके मालिक को सौंप दिया गया। ‘अमर उजाला’ में छपी खबर पढ़कर दुकानदार थाने पहुंचा। सामानों की तस्दीक के बाद पुलिस ने उसे बैग सौंप दिया। आभूषण पाकर प्रफुल्लित दुकानदार ने इसे थाने तक पहुंचाने वाले युवकों की सराहना की।

लार थानाक्षेत्र के पांडेयपुर गांव विकास और उसका दोस्त प्रभाकर विश्वकर्मा बाजार करने नवलपुर चौराहे पर आए थे। लौटते समय नवलपुर-लार मार्ग पर सहला गांव के पास सड़क पर एक बैग पड़ा मिला। बैग में चांदी के 23 जोड़ी पायल, 64 बिछिया, दो पॉजेब था। मंगलवार को गांव के प्रधान के साथ जाकर कोतवाल सीपी जैैसल को गहनों से भरा बैग सौंप दिया था। ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की जिसके बाद लार नगर के अखिलेश वर्मा को बैग के बारे में जानकारी हुई। वह बुधवार को कोतवाली पहुंचे और गहनों से भरे बैग को अपना बताया। कोतवाल ने विकास और प्रभाकर को बुलाकर रसीद चेक कर गहनों से भरा बैग दुकानदार के हवाले कर दिया। दुकानदार ने दोनों युवाओं का आभार जताया। इस बाबत कोतवाल सीपी जैसल ने बताया कि बैग लार के अखिलेश वर्मा का था उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed