{"_id":"5c923c52bdec22764d26e8cc","slug":"151553087570-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला क्रॉफ्ट एवं पपेंट्री प्रतियोगिता में सात शिक्षक करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला क्रॉफ्ट एवं पपेंट्री प्रतियोगिता में सात शिक्षक करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
शिक्षक शमा परवीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कला क्रॉफ्ट और पपेंट्री के माध्यम (लर्निंग आउटकम) से छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने वाले 256 शिक्षकों का लखनऊ में होने वाले प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें देवरिया के सात शिक्षकों का नाम शामिल हैं, जो क्रॉफ्ट कटिंग बनाना बच्चों को सीखा रहे हैं।
परिषदीय स्कूलों में कला क्रॉफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से बच्चों को हाथ से कपड़ा और कागज का गुड्डा, गुलदस्ता तथा खिलौना आदि बनाकर दिखाया जाता है और बच्चों को बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के 184 प्राथमिक और 70 पूर्व माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया। शर्तों के अनुसार आवेदन के साथ कला क्रॉफ्ट एवं पपेंट्री का प्रयोग करते हुए तैयार किए गए सामग्री को भी दर्शाना था। 26 और 27 मई को लखनऊ में होने वाले इस प्रतियोगिता में जिले के देसही देवरिया ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल सहवा के शिक्षक खुर्शीद अहमद, रामपुर कारखाना ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल के शिक्षक सुमेधा सिंह, प्राथमिक स्कूल चांदपुर के शिक्षक भोला चौधरी, प्राथमिक स्कूल बरईपुर के शिक्षक नरेंद्र कुमार, लार ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल मेहरौना के शिक्षक शमा परवीन, बरहज ब्लॉक के कटइलवा के अमृता मिश्रा और ज्योति मिश्रा प्रतिभाग करेगी। प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, प्रथम चरण चयनित प्रतिभागी द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे और साथ में कला कला क्रॉफ्ट एवं पपेंट्री का प्रयोग करते हुए सामग्री तैयार कर साथ लाना होगा। शिक्षकों की ओर से दिए गए शिक्षण संबंधी सामग्री को तीन से चार मिनट के अंदर बनाकर प्रस्तुत करना होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक अजय सिंह ने बीएसए को निर्देश जारी किया है। प्रभारी बीएसए प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल हुए शिक्षकों की सूची प्राप्त हुई है।