फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पलंग पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, मौत

पलंग पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, मौत

Sat, 11 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पलंग पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, मौत
सलेमपुर। पलंग पर सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान एक घंटे के अंतराल पर दोनों की मौत हो गई। घर वाले दोनों को झाड़-फूंक के लिए गाजीपुर के अमवा की सती माता स्थान लेकर चले गए। देर शाम तक वापस नहीं लौटे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी बब्बन कन्नौजिया का 12 वर्षीय पुत्र विशाल और आठ वर्षीय बेटी मंजू शुक्रवार की रात एक ही कमरे में फाटक बंद कर पलंग पर सोए थे। रात को बिस्तर पर चढ़े सांप ने गहरी नीद में सो रहे विशाल को डंस लिया। एहसास होने पर उसने सांप को हाथ से हटाया, तब तक सांप ने बगल में सो रही उसकी बहन मंजू को डंस लिया। बहन-भाई की चीख सुनकर घर वाले पहुंचे। आनन-फानन में दोनों बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में बहन अंजू ने भी दम तोड़ दिया। एक घंटे की अंतराल पर दोनों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सलाह पर घर वाले दोनों को लेकर झाड़-फूंक के लिए गाजीपुर जिले के अमवा की सती माता स्थान पर लेकर चले गए। देर शात तक घर वाले नहीं लौटे थे। विशाल मां-बाप का इकलौता बेटा था और मंजू दो बहनों में छोटी थी। बड़ी बहन अंजू की शादी हो चुकी है। मां सरस्वती का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


बुझ गया इकलौता चिराग, घर में मचा कोहराम
सलेमपुर। बब्बन का इकलौता बेटा विशाल प्राथमिक विद्यालय गुुमटही में कक्षा चार तथा मंजू कक्षा दो में पढ़ती थी। दोनों एक ही साथ स्कूल आते-जाते थे। बब्बन मजदूरी कर परिवार का खर्चा चलाता है। बड़ी बेटी अंजू की शादी हो चुकी थी। बेटे और बेटी की मौत से घर वालों पर बज्रपात गिर गया। इसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुटी थी। शव आने का इंतजार लोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा बंधन त्योहार को लेकर उत्साहित थी मंजू
सलेमपुर। रक्षा बंधन त्योहार के 15 दिन पूर्व सांप के डसने से भाई-बहन की मौत की खबर सुननेेे के बाद लोग दंग रह गए। रक्षा बंधन त्योहार को लेकर मंजू काफी खुश थी और त्योहार नजदीक आने का उसे इंतजार था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। काल बनकर कमरे में पहुंचे सांप ने दोनों को एक साथ ही डंस लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed