{"_id":"5abe6b9a4f1c1bee618b492c","slug":"151522428826-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल भरी आंधी से जन जीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल भरी आंधी से जन जीवन प्रभावित
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम अचानक आई धूल भरी आंधी से अंधेरा छा गया और बिजली भी गुल हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शाम के वक्त आई अचानक तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। फोरलेन के खोदी गई सड़क पर पसरी धूल ने लोगों को खूब परेशान किया। धूल उड़ाती आंधी से अंधेरा छा गया और बिजली भी गुल हो गई। लोगबाग बचते हुए नजर आए। शहर में कई जगह लगे होर्डिंग और बैनर उड़ गए। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिखी। किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा
शुक्रवार की शाम 5.15 बजे के करीब अचानक आंधी आ गई। पहले तो इसकी रफ्तार धीमी थी लेकिन देखते ही देखते तेज हो गई। शहर में आंधी की हवाओं से धूल उड़ने लगे। सबसे अधिक परेशानी सिविल लाइंस रोड पर हुई। क्योंकि यहां फोरलेन निर्माण के कारण पहले से लोग धूल की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। आंधी ने और मुसीबत बढ़ा दी। आंधी का जिले में चौतरफा असर दिखा। बघौचघाट क्षेत्र में देर शाम को आंधी थमने के बाद हल्की बूंदा-बांदी हुई। इससे किसान परेशान दिखे। तरकुलवा क्षेत्र में भी तेज आंधी आई। किसी का छप्पर उड़ गया तो किसी की मड़ई। रुद्रपुर और सलेमपुर में भी आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। रामपुर कारखाना क्षेत्र में आंधी के कारण अंधेरा छा गया। देसही देवरिया क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तेज आंधी और बारिश के साथ ओले पड़े। आज सुबह से ही मौसम ने करवट ली थी। शाम को तेज धूल भरी आंधी चली। शुरू हुए बारिश के साथ ओले भी पड़े। फसल के लिए हानिकारक हो सकता है। कई जगह पेड़ उखड़ गए। इससे आवागमन में राहगीरों को दिक्कते हुई। आंधी के कारण बिजली भी काट दी गई। इससे लोगों की समस्या और बढ़ गई।