{"_id":"5a6a24424f1c1bd34b8b4f61","slug":"151516905538-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांधा चाहे जितना भी आए, प्रभावित नहीं होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांधा चाहे जितना भी आए, प्रभावित नहीं होगा विकास
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गडकरी और उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आज मेरा बोलना सूरज के सामने दीपक दिखाने के सामान है। मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ आया हूं। इसलिए कुछ बोलूंगा नहीं सिर्फ सुनूंगा। केंद्र में जिस दिन से सरकार बनी है, उसी दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। यह बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के नेतृत्व में जल और सड़क मार्ग का विकास तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने की योजना को लगातार बल मिल रहा है। बाधा चाहे जितनी भी आए लेकिन विकास की गति नहीं रुक सकती। गांव, गरीब, गली और नौजवानों तक विकास की किरण पहुंचेगी। इस तर्ज पर केंद्र और प्रदेश सरकार आपसी तालमेल से काम कर रही है। सरकार चाहे जिसकी भी हो, सेंट्रल बोर्ड से दो से तीन करोड़ रुपये का फंड मिलता था। लेकिन भूतल और परिवहन मंत्री ने इस बार दस हजार करोड़ का फंड प्रदेश सरकार को दिया है। देवरिया के लोगों से बेहतर विकास पर चर्चा करने के लिए एक दिन अलग से आऊंगा।