फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विधायक के बेटे के खिलाफ प्रदर्शन, बंद रही गल्ला मंडी

विधायक के बेटे के खिलाफ प्रदर्शन, बंद रही गल्ला मंडी

Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
विधायक के बेटे के खिलाफ प्रदर्शन, बंद रही गल्ला मंडी
विधायक के बेटे के खिलाफ सिविल लाइंस रोड पर गल्ला व्यपारियों ने प्रदर्शन कर विरोध किया। - फोटो : amarujala
देवरिया। शहर की एक बेशकीमती जमीन पर सत्तापक्ष के सदर विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे के कब्जे का प्रयास का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज नहीं होने के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने गल्ला मंडी बंदकर जुलूस निकाला। पुलिस प्रशासन पर विधायक से मिले होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंच कर गवर्नर के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। एफआईआर दर्ज न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को गल्ला व्यापारी गिरजा शंकर जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बेशकीमती जमीन पर विधायक पुत्र के कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया था। इस मौके पर मौजूद गल्ला व्यापार थोक एवं फुटकर विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र जायसवाल ने जमीन पर कब्जे के प्रयास के विरोध में बुधवार को गल्ला मंडी बंद रहेगी। घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए गल्ला व्यापारियों ने बुधवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने गल्ला मंडी से 12 बजे से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। कलेक्ट्रेट में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 13 जनवरी को सदर विधायक के बेटे पिंटू सिंह कई समर्थकों के साथ जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर धमकी दी गई। सदर कोतवाली पुलिस में भी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस को दी गई तहरीर से सदर विधायक के बेटे का नाम हटवा दिया गया। रेडिमेड एंड होजरी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के साथ अन्याय का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार भू-माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है, दूसरी तरफ उसी के पार्टी के विधायक के पुत्र जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। यह कैसा न्याय है। सबके लिए एक कानून बने। जमीन पर कब्जा का प्रयास करने वाले विधायक के पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए। इस दौरान वासुदेव वर्मा, महावीर गुप्ता, संदी मद्घेशिया, प्रदीप बरनवाल, पंकज गुप्ता, अनिल, गुड्डू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर करेंगे बेमियादी बंदी
गल्ला व्यापार थोक एवं फुटकर विक्रेता संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि विधायक के बेटे पिंटू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर वे अनिश्चितकाल के लिए अपनी दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह न्याय लेकर रहेंगे। किसी की गुंडागर्दी नहीं सहेंगे। संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि पुलिस सत्तापक्ष के दबाव में काम कर रही है। व्यापारी साथी गिरजा शंकर की जमीन पर कब्जा करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed