{"_id":"5a52588d4f1c1bd5178b5715","slug":"151515346061-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो लोगों की मौत
Sun, 07 Jan 2018 11:23 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
ठंड से सड़कों पर यात्रा के दौरान बेहाल दिखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। ठंड और कोहरे का कहर रविवार को भी जारी रहा। दिन में गलन और रात में कोहरा से लोग कांपते रहे। ठंड से जिले में दो लोगों की मौत हो गई। भाटपाररानी और भटनी के एक गांव में शनिवार ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद के बाद घरवालों ने दाह संस्कार किया। गांववालों ने प्रशासन से आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग की है। खारीडीह गांव में 58 वर्षीय हरिहर शर्मा रात को भोजन कर झोपड़ी में सोने के लिए जा रहे थे। घरवालों की माने तो भोजन करने के बाद अचानक उनको कंपकंपी हुई और वे जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में आग जलाकर सेंका गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण गर्म कपड़े उसके पास नहीं थे। इसकी मौत के बाद रविवार को सुबह गांव के लोग पहुंचे और आपस में सहयोग कर उसका दाह संस्कार कराया। वहीं, भटनी क्षेत्र के पिपरा देवराज गांव के राजमिस्त्री शमसुद्दीन अंसारी (55) की ठंड लगने से आज सुबह मौत हो गई। ग्रामीणों ने ठंड से मौत होने की बात बताई है। उनके मौत के बाद पत्नी कमरुनिशा, बेटों और बेटियों का रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने परिवार कुछ आर्थिक मदद की है। साथ ही प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।