फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लंबे पैमाने पर पुलिस वालों का हुआ दबादला

लंबे पैमाने पर पुलिस वालों का हुआ दबादला

Wed, 25 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
लंबे पैमाने पर पुलिस वालों का हुआ दबादला
देवरिया। एक ही थाने पर लंबे समय से जमे 218 पुलिसकर्मियों का तबादला एसपी ने किया। बड़े पैमाने पर फेरबदल की वजह जिले में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए माना जा रहा है। इसमें कई सिपाही, कंप्यूटर ऑपरेटर और हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन

जनपद के 18 थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण होने से विभाग में खलबली मच गई है। इसमें कई ऐसे दरोगा, सिपाही और कंप्यूटर ऑपरेटर हैं जो लंबे समय से एक ही थाने पर तैनात थे और तबादला होने के बाद रुकवा लिया था। ऐसे सिपाही, कंप्यूटर ऑपरेटर और दरोगाओं की शिकायत जब एसपी तक पहुंची तो गंभीरता से लेते हुए एसपी ने फेरबदल किया है। इसमें सदर कोतवाली में तैनात दरोगा सदाकुल राम सरोज, रविंद्र नाथ यादव को रामपुर कारखाना, रामप्रताप यादव को सदर कोतवाली से बनकटा, जितेंद्र कुमार तिवारी को रामपुर कारखाना से लार, शिवबचन सिंह यादव को रामपुर कारखाना से सदर कोतवाली, शैलेंद्र कुमार को तरकुलवा से बघौचघाट, अवधेश यादव व अंगद कुमार को रुद्रपुर से तरकुलवा, ओमप्रकाश यादव को रुद्रपुर कोतवाली से भटनी, बद्रीप्रसाद को गौरीबाजार थाना से मदनपुर, दयाशंकर यादव को मदनपुर से गौरीबाजार, लालजी आदिवासी को एकौना से मदनपुर, अवधेश यादव को खुखुंदू से खामपार, आनंद शंकर सिंह खुखुंदू से बरहज, विजय सरोज भटनी से खामपार, रामसेवक मिश्र भटनी से बरहज, रामबदन चौहान खामपार से खुखुंदू, हरिलाल राव बरहज से तरकुलवा, शिवप्रकाश राय मईल से भाटपाररानी, केशवराम यादव भलुअनी से सदर कोतवाली, सदर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा किरन मिश्रा को ऐच्छिक ब्यूरो का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा 15 एचसीपी, 17 हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल 24, दो कांस्टेबल कंप्यूटर ऑपरेटर और 138 कांस्टेबलों का फेरबदल हुआ है। इसमें लार थाने पर लंबे समय से कंप्यूटर ऑपरेटर योगेंद्र यादव की तैनाती थी। तबादला के बाद भी उनका स्थानांतरण रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed