फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पीएनबी एटीएम के मूर्ति के पास फायरिंग, सभासद घायल

पीएनबी एटीएम के मूर्ति के पास फायरिंग, सभासद घायल

Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी एटीएम के मूर्ति के पास फायरिंग, सभासद घायल
सलेमपुर। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में किसी ने फायर झोंक दिया। इसमें सभासद के दाहिने हाथ की अंगुली में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। इसके चलते अफरातफरी मच गई। मारपीट करने वालों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायल सभासद को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी है।
विज्ञापन

सुगहीं वार्ड के सभासद रणजीत सिंह परिवार के साथ पीएनबी एटीएम के पास रखी मूर्ति में रविवार की रात करीब 12.30 बजे खोइंचा भरने जा रहे थे। अभी वह सिनेमा घर के आगे पहुंचे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवक उनसे उलझ गए। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। वह परिवार के साथ सोहनाग मोड़ स्थित पीएनबी एटीएम के पास पहुंच गए। उनकी पत्नी मां दुर्गे की खोइंचा भर रही थी। इसी बीच करीब दस युवक पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिए। तभी किसी ने सभासद रणजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। इससे उनके दाहिने हाथ की अंगुली में छर्रा लग गया। इसके बाद सभासद जान बचाकर कोतवाली के पास दौड़ पड़े। फायरिंग की आवाज सुनते ही भीड़ के साथ पुलिसकर्मी भी भागने लगे। मेले में अफरातफरी मच गई। सभासद को आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। घायल सभासद ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार से पुरानी रंजिश चलती है। इसको लेकर अक्सर दोनों लोगों में विवाद होता रहता है। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई के बजाए मामला को दबाने में जुटी हुई है। मारपीट में दूसरे पक्ष के बभनौली गांव निवासी विकास यादव और शेरू यादव घायल हो गए। दोनों का उपचार पुलिस कस्टडी में सीएचसी में कराया गया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस की बात पर गौर करें तो बिना हिरासत में पुलिस कस्टडी में मेडिकल कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed