फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डॉक्टरों को नहीं डिगा सकी मरीजों की बेबसी

डॉक्टरों को नहीं डिगा सकी मरीजों की बेबसी

Tue, 26 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों को नहीं डिगा सकी मरीजों की बेबसी
देवरिया। डॉ. अब्दुल खालिद के हत्यारों के गिरफ्तारी की जिद पर अड़े चिकित्सकों ने ओपीडी नहीं किया। इसकी वजह से मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। जिला अस्पताल में घंटों इंतजार के बाद मरीजों को निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ा। वहीं इमरजेंसी में पहुंचे वाले मरीजों को सिर्फ इलाज मिला।
विज्ञापन

साथी की हत्या से नाराज चिकित्सकों की जिद के आगे मरीजों की बेबसी हार गई। सुबह आठ बजे अस्पताल खुला तो पर्ची काउंटर पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह 11 बजे तक 600 पर्ची कटा था। दोपहर एक बजे तक लोग डॉक्टरों के आने का इंतजार किया। प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों से कई लोगों ने इलाज के लिए गुहार लगाई। लेकिन डॉक्टरों ने इनकी एक नहीं सुनी। अमतही की मंजू देवी अपनी बीमार बेटी निशा को लेकर आई थी। इलाज के इंतजार में बेटी को कुर्सी पर लिटाई हुई थी। अगस्तपार से आए मोती प्रसाद, परसा जंगल से आई मुअली, गोरख प्रसाद, चादपुर से जयप्रकाश उपाध्याय, पिपरा से चांदबली, बअलुअन से विद्या देवी, हनुमान मंदिर रोड से आई अनिता देवी का कहना था कि आज तो हड़ताल है। अन्य दिन भी इलाज के लिए मशक्कत करना पड़ता है। इसमें आम लोगों का क्या कसूर है, कि इनका इलाज नहीं किया जा रहा है। यह चिकित्सकों की मनमानी है। मजबूरी में रकम खर्च कर लोगों ने प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराया।
विज्ञापन


वार्ड में ले जाने को नहीं मिला स्ट्रेक्चर
कुईया की रहने वाली काजल बीमार थी। घर वाले उसे इमरजेंसी में ले गए। इलाज के बाद डॉक्टर ने वार्ड में भर्ती करने को कहा। स्ट्रेक्चर नहीं मिला तो उसके पिता बेटी को कंधे पर लेकर वार्ड की ओर चल दिए। पूरे दिन मरीज इलाज कराने को लेकर परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी और पीएचसी पर भी असर
जनपद के लार, सलेमपुर, भागलपुर, भाटपारानी, भटनी, खुखुंदू समेत सभी पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर आए मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। अस्पताल के बाहर डॉ. अब्दुल खालिद की कातिलों की गिरफ्तारी की मांग का पोस्टर चिकित्सक लगा रखे थे। इसकी वजह से इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को दिक्कते हुई।


सीएमओ कार्यालय में घंटों चली बैठक
जिला अस्पताल पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस तैनात रही। ताकि किसी भी तरह का कोई बवाल न हो। लेकिन चिकित्सक और कर्मचारियों ने शांति तरीके से आवाज बुलंद किया और सीएमओ कार्यालय में घंटों बैठक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed