{"_id":"59b02eb54f1c1be57f8b464b","slug":"151504718517-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्रों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्रों ने दिया धरना
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। संयुक्त समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और पूरा वेतन नहीं मिलने पर आरपार के संघर्ष का ऐलान किया।
रामयोगेंद्र भारती की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए मनोज सिंह चंदेल ने कहा कि तीन दिन का समय लेकर प्रदेश सरकार ने लक्ष्मण मेला मैदान में धरना समाप्त कराया था, लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। शशांक शेखर सिंह ने कहा कि समान कार्य का समान वेतन मिलना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं कर रही है। संजय पांडेय और जयप्रकाश यादव ने कहा कि हमें भीख नहीं सम्मान चाहिए। सरकार से अब आरपार का संघर्ष किया जाएगा। अंकलेश्वर सिंह और विद्यानिवास यादव ने कहा कि विद्यालय का मोह छोड़ शिक्षामित्र धरने में शामिल हों। चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सत्याग्रह नहीं अब जंग होगा। सभी लोग एक-एक तिरंगा लेकर धरना में आएं। रमेश यादव और अरुण सिंह ने कहा कि सरकार हमलोगों के साथ विश्वासघात किया है। सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। धरने को हरेंद्र पांडेय, नरेंद्र यादव, अंबिका तिवारी, हौसला द्विवेदी, अविनाश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। कलेक्ट्रेट से निकलकर शिक्षामित्र सुभाष चौक पहुंचे और राष्ट्रगान के साथ धरने को समाप्त किया।