{"_id":"59a6f3824f1c1b49738b474e","slug":"151504113538-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरियारपुर सब स्टेशन में बिजली समस्या पर मुखर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरियारपुर सब स्टेशन में बिजली समस्या पर मुखर हुए लोग
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बरियारपुर सब-स्टेशन से जुड़े गांवों में बिजली समस्या से लोग जूझ रहे हैं। खराबी दूर करने में जिम्मेदार रूचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते गांववालों में गुस्सा है। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने नगर पंचायत के लिए 200 केवीए का मोबाइल ट्रांसफॉर्मर और केबल लगाने का निर्देश दिया है।
टाउन एरिया बरियारपुर में बिजली समस्या से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सूर्यास्त होते ही बिजली गुल हो जाती है। अगर रहती भी है तो लो-वोल्टेज से लोग हलकान रहते हैं। भाजपा नेता इंद्रधर मणि त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री कलराज ने अधीक्षण अभियंता को अविलंब कार्रवाई करने को कहा है। कृष्णानंद गिरि ने बिजली समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कहा है कि अंधेरा होते ही बाजार में सन्नाटा हो जाता है। सपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही ने कहा कि बिजली की किल्लत से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई बार शिकायत की गई लेकिन अफसरों ने दूर करने में पहल नहीं की है। भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने मठिया खुर्द गांव में बिजली का तार बदलने की मांग की है। शिकायत करने वालों में हरिकेश गुप्त, मनोज यादव, निशिकांत मिश्र, अशोक मालवीय, हरिहर यादव, विजय जुआठा शामिल हैं।