{"_id":"5977786b4f1c1b34398b45e0","slug":"151501001835-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक शराब पीने वाले को साइकिल देकर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक शराब पीने वाले को साइकिल देकर सम्मानित
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल (देवरिया)। समाज में नाम, प्रतिष्ठा और सम्मान पाने के लिए लोग बड़े या अनूठे काम करते हैं, पर किसी शख्स को अगर शराब पीने के लिए सम्मानित किया जाए तो बात चौंकाने वाली लगती है। देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बरठा चौराहे पर कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। सोमवार की शाम यहां देशी शराब की दुकान के मालिक ने सबसे अधिक शराब पीने वाले व्यक्ति को बाकायदा साइकिल देकर सम्मानित किया, वह भी पूरी धूम-धाम और गाजे-बाजे के साथ। इस अजीबोगरीब ‘सम्मान समारोह’ को लेकर क्षेत्र के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
दरअसल, बरठा चौराहे के सरकारी देशी शराब के ठेकेदार ने ऐलान किया था कि जो व्यक्ति उसकी दुकान से सबसे अधिक शराब पिएगा, उसे साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। ठेकेदार ने अपने इस वायदे पर अमल करते हुए यह कारनामा करने वाले परसिया अली निवासी कृष्णकांत भगत को सोमवार की शाम साइकिल देकर सम्मानित किया। बताया जाता है कि वह 6 माह में करीब 65 हजार रुपये का शराब पी गया। सम्मानित होने के बाद कृष्णकांत जुलूस के साथ पूरे बरठा चौराहे पर घूमा।