देवरिया। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और पीएलआई में भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को पीएनबी की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को जल्द लागू करने की मांग की। इसके साथ ही पीएलआई में हो रहे भेदभाव पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से इन मांगों को उठाया जा रहा है लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो वे हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री रेश्री प्रसाद ने किया। प्रदर्शन में धनंजय सिंह, सुजीत चतुर्वेदी, अम्बिकेश, साहिल कुमार, हर्ष, सत्येंद्र यादव आदि रहे।